UP: रुपये के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शादी समारोह से लौटते समय सीने में मारी गोली
हापुड़ के पिलखुवा में सोमवार देर रात रिलायंस रोड से गालंद जाने वाले मार्ग पर गालंद निवासी प्रॉपर्टी डीलर की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में पूर्व प्रधान कालू सिंह के 32 वर्षीय बेटे अतुल को सीने के बीचों-बीच गोली मारी गई। गोली लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन घायल अतुल को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, अतुल सोमवार देर रात जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर में एक विवाह समारोह से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रिलायंस रोड से गालंद मार्ग पर वारदात को अंजाम दिया गया।
#CityStates #Hapur #UttarPradesh #HapurMurder #MurderInHapur #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 08:56 IST
UP: रुपये के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शादी समारोह से लौटते समय सीने में मारी गोली #CityStates #Hapur #UttarPradesh #HapurMurder #MurderInHapur #VaranasiLiveNews
