प्रॉपर्टी डीलर का कार में मिला शव: रात को पिज्जा लेने निकले थे श्यौराज, सीने में लगी थी गोली; तमंचा मिला

डेल्टा-3 के ओ ब्लॉक की सर्विस रोड पर रविवार देर रात स्कॉर्पियो कार के अंदर प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला। युवक की पहचान मूल रूप से दिल्ली के जुमरथपुर निवासी श्यौराज(36) के रूप में हुई है।वह सात साल से परिवार के साथ सूरजपुर के मिग्सन ग्रीन सोसाइटी के बी-101 में किराए पर रह रहे थे और पिज्जा लाने निकले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पिता प्रेमराज ने प्राथमिकी के लिए थाने में तहरीर दी है। रविवार देर रात पुलिस की लेपर्ड टीम साईं मंदिर गोलचक्कर से डेल्टा-3 तिराहे की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में स्काॅर्पियो खड़ी दिखाई दी। कार की आगे और पीछे की लाइट जल रही थीं। प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिसकर्मी जब कार के पास पहुंचे तो चालक सीट पर बैठे युवक के शरीर से खून बहता मिला। उसके सीने में गोली थी। पुलिस ने कार के बाहर से .315 बोर का तमंचा बरामद हु है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच की जा रही है। कॉल नहीं उठाने पर परिजनों को हुई चिंता घटनास्थल सोसाइटी से करीब आधा किलो मीटर और एवीजे हाइट चौकी से करीब 300 मीटर की दूरी पर है। श्यौराज रविवार रात आठ बजे पत्नी सविता से पिज्जा लेने के लिए जगत फार्म जाने की बात कह कर निकले थे। उन्होंने पिज्जा खरीदी भी थी। पत्नी ने करीब साढ़े आठ बजे उन्हें फोन किया तो सिर्फ पांच सेकंड बात हुई। कुछ देर बाद उन्होंने दूसरी कॉल नहीं उठाई। इसके बाद परिजन चिंतित हो गए और उनकी तलाश करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी रात साढ़े 11 बजे पुलिस ने परिजनों को दी, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। गाजियाबाद के लोनी ट्रोनिका सिटी निवासी युवक के ससुर राम महर बंसल ने बताया कि नौ माह की मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। शादी के नाै साल बाद उसका जन्म हुआ था। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका युवक का मोबाइल फोन और पर्स कार के भीतर ही मिले हैं। शुरुआती जांच में लूटपाट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल, लोकेशन और अंतिम समय में संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजन का कहना है कि उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। न किसी प्रकार का कर्ज नहीं था। श्यौराज ने एक साल पहले ही फाइनेंस पर स्काॅर्पियो ली थी। पुलिस को दी तहरीर में भी सिर्फ गोली लगने व पोस्टमार्टम की मांग की गई है। घटना के बाद सोसाइटी निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इलाके में नियमित गश्त नहीं होती है। रात में सोसाइटी के आसपास और सर्विस रोड पर अंधेरा छा जाता है। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। -शैलेंद्र सिंह, डीसीपी, सेंट्रल नोएडा

#CityStates #Noida #PropertyDealerBody #ShyorajNews #ShyorajTodayNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 02:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रॉपर्टी डीलर का कार में मिला शव: रात को पिज्जा लेने निकले थे श्यौराज, सीने में लगी थी गोली; तमंचा मिला #CityStates #Noida #PropertyDealerBody #ShyorajNews #ShyorajTodayNews #VaranasiLiveNews