Una News: उपमुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर चहके होनहार
प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री डिग्री कॉलेज हरोली के समारोह में की शिरकत संवाद न्यूज एजेंसी पंडोगा (ऊना)। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना भी अत्यंत आवश्यक है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली के पांचवें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि विद्यार्थियों को समय-समय पर मंदिरों सहित अन्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाए, जिससे उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों को समझने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हरोली हलके के विद्यार्थियों ने हरोली में स्थापित शैक्षणिक संस्थानों से शिक्षा प्राप्त करके नए कीर्तिमान स्थापित किए और राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बढ़ेडा से नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने वाली कई बेटियां देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में सेवाएं दे रही हैं। वहीं, कानून की पढ़ाई करने वाले युवा आज न्यायाधीश और अधिवक्ता बनकर हरोली का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। हरोली कॉलेज में लाइब्रेरी के लिए 12 लाख की घोषणा उपमुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रोत्साहन स्वरूप 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। वहीं, हरोली कॉलेज में लाइब्रेरी के लिए 12 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा और अशोक ठाकुर, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, प्रिंसिपल प्रो. राजिंद्र कुमार, हरोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के चेयरमैन राकेश कौशल, संदीप अग्निहोत्री, हरोली की पूर्व प्रधान रमन कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
#PromisingStudentsRejoiceAfterReceivingHonourFromTheDeputyChiefMinister #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 14, 2026, 16:37 IST
Una News: उपमुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर चहके होनहार #PromisingStudentsRejoiceAfterReceivingHonourFromTheDeputyChiefMinister #VaranasiLiveNews
