प्रोजेक्ट पंख से बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : डीसी

रेवाड़ी। रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन की तरफ से प्रोजेक्ट पंख के अंतर्गत 25 जरूरतमंद एवं मेधावी छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन बावल रोड स्थित भार्गव कॉम्प्लेक्स में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डीसी अभिषेक मीणा उपस्थित रहे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रोजेक्ट पंख केवल साइकिल वितरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि बेटियों के सपनों को पंख देने की एक सार्थक पहल है। शिक्षा तक आसान पहुंच प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और जब समाज की संस्थाएं इस दिशा में आगे आती हैं तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाली अनेक छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन नेहा शर्मा ने कहा कि प्रोजेक्ट पंख का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को शिक्षा के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करना है ताकि कोई भी बेटी अपनी पढ़ाई न छोड़े। क्लब के मानद सचिव रोटेरियन अनुकूल शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े जनहितकारी कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

#'ProjectPankh'ToGiveWingsToDaughters'Dreams:DC #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 09, 2026, 18:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रोजेक्ट पंख से बेटियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : डीसी #'ProjectPankh'ToGiveWingsToDaughters'Dreams:DC #VaranasiLiveNews