Gurugram News: महाराणा प्रताप की जयंती पर नौ मई को अंबाला में होगा कार्यक्रम
राजपूत महासभा की ओर से होगा आयोजनगुरुग्राम। राजपूत महासभा की ओर से सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती पार्क परिसर में महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष अरुण चौहान एडवोकेट ने की। इसमें 9 मई को अंबाला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान सदस्यों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन पर विस्तृत चर्चा की। अरुण चौहान ने कहा कि मेवाड़ के वीर सपूत महाराणा प्रताप केवल शूरवीर योद्धा ही नहीं, बल्कि एक महान शासक भी थे। उनका नाम इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि 9 मई को अंबाला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम से बड़ी संख्या में सदस्य भाग लेंगे। कार्यक्रम में जतनवीर राघव, अशोक चौहान, आरपी सिंह चौहान, अनिल चौहान, संजय तंवर, कुलदीप छोकर, संतोष छोकर, राजकुमार चौहान, सोनू राघव, मुकुल प्रताप सिंह, नवीन चौहान और रिंकू राजपूत समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
#ProgramToBeHeldInAmbalaOn9thMayOnTheBirthAnniversaryOfMaharanaPratap #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 16:44 IST
Gurugram News: महाराणा प्रताप की जयंती पर नौ मई को अंबाला में होगा कार्यक्रम #ProgramToBeHeldInAmbalaOn9thMayOnTheBirthAnniversaryOfMaharanaPratap #VaranasiLiveNews
