Agra News: समझौते का दबाव बनाने के लिए वायरल किए निजी फोटो-वीडियो
आगरा। सदर क्षेत्र की एक विवाहिता ने दो पुराने मुकदमों में समझौते का दबाव बनाने के लिए निजी फोटो और वीडियो ससुराल पक्ष को भेजकर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर बाजार निवासी महिला ने बताया कि वह पहले औरैया में रहती थीं। वहां पड़ोस में रहने वाली चारु सेंगर से उनकी मित्रता हो गई थी। आरोप है कि चारु सेंगर अक्सर उनका मोबाइल ले लिया करती थी। बाद में चारु सेंगर और उसके देवर अक्षय प्रताप ने उनके घर आना-जाना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार, दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जिसके संबंध में थाना सदर बाजार में वर्ष 2023 और वर्ष 2024 में दो मामले दर्ज हैं। दोनों प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोप है कि दोनों आरोपी समझौते का दबाव बनाने के लिए लगातार उत्पीड़न कर रहे हैं। अक्षय प्रताप ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से ससुराल में रहने वाली रिश्तेदार महिला की इंस्टाग्राम आईडी पर पीड़िता के निजी फोटो और वीडियो भेज दिए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
#PrivatePhotosAndVideosCirculatedToPressureForASettlement. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 02:58 IST
Agra News: समझौते का दबाव बनाने के लिए वायरल किए निजी फोटो-वीडियो #PrivatePhotosAndVideosCirculatedToPressureForASettlement. #VaranasiLiveNews
