Hapur News: बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई निजी बस, चालक-परिचालक घायल

सिंभावली। गंगा एक्सप्रेसवे के निकट नए हाईवे पर गांव सिखैड़ा के पास बुधवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में दिल्ली की ओर जा रही बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए। गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई।गांव दौताई निवासी चालक मुन्नवर बस को गढ़ से दिल्ली की ओर लेकर जा रहा थे। जैसे ही बस नए हाईवे पर गंगा एक्सप्रेस-वे के पास गांव सिखैड़ा के पास पहुंची, तभी अचानक सामने एक बाइक सवार आ गया। चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए बस को मोडऩे का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के कारण बस अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने तुरंत चालक मुन्नवर और परिचालक सोनू निवासी गजरौला को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि बस में कोई यात्री नहीं था। घायल चालक और परिचालक को उपचार दिला दिया गया है।

#HapurNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 22:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Hapur news



Hapur News: बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई निजी बस, चालक-परिचालक घायल #HapurNews #VaranasiLiveNews