Jind News: हरनामपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, लाइसेंसी हथियार से की थी फायरिंग

नरवाना। शुक्रवार शाम को हरनामपुरा गांव में बिजली कर्मचारियों से हुए विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए युवक पर फायरिंग करने के आरोपी 60 वर्षीय बसावा राम को पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।शनिवार को पत्रकार वार्ता में डीएसपी उचाना संजय कुमार ने बताया कि 19 जून को गांव हरनामपुरा में बिजली विभाग के कर्मचारी बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान धमतान साहिब निवासी बसावा राम मौके पर पहुंचा और बिजली बंद होने को लेकर कर्मचारियों से बहस करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान गांव हरनामपुरा निवासी सुरेंद्र पुत्र गुरचरण मौके पर पहुंचा। उसने बिजली कर्मचारियों और बसावा राम के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन दोनों में तनाव बढ़ गया। बसावा राम बिजली कर्मी पर गोली चलाई लेकिन गोली मध्यस्थता करने आए सुरेंद्र को लग गई। बसावा राम ने अपने लाइसेंसी हथियार से सुरेंद्र पर छह राउंड फायर कर दिए। एक गोली सुरेंद्र की जांघ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी हथियार सहित मौके से फरार हो गया जबकि घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल सुरेंद्र के बयान पर थाना सदर नरवाना में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर सदर थाने के बाहर बिजली कर्मचारियों व ग्रामीणों का प्रदर्शनहरनामपुर गोलीकांड के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हरनामपुर के ग्रामीण, घायल के परिजन और बिजली निगम के कर्मचारी सदर थाना नरवाना पहुंच गए। सभी ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए थाना गेट के बाहर धरना शुरू कर दिया। इसी बीच उचाना के डीएसपी संजय कुमार ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इसके बावजूद बिजली निगम के कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। कर्मचारियों का कहना था कि आरोपी का विवाद पहले बिजली कर्मचारियों से हुआ था और उसने फायरिंग भी कर्मचारियों को निशाना बनाकर की थी लेकिन गोली बीच-बचाव करने आए युवक को लगी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराएं नहीं लगी तो पूरे जिले में बिजली आपूर्ति ठप कर ब्लैकआउट किया जाएगा। करीब ढाई बजे तक कर्मचारी थाना परिसर के बाहर धरने पर बैठे रहे। बाद में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में सहमति बनी कि अलग से एफआईआर दर्ज करने के बजाय संबंधित धाराएं इसी मुकदमे में शामिल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ। फोटो 10 नरवाना। सीआईए पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस।

#PrimeAccusedInHarnampurShootingIncidentArrestedWithin12Hours;FiringWasDoneUsingALicensedWeapon. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 19:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: हरनामपुर गोलीकांड का मुख्य आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, लाइसेंसी हथियार से की थी फायरिंग #PrimeAccusedInHarnampurShootingIncidentArrestedWithin12Hours;FiringWasDoneUsingALicensedWeapon. #VaranasiLiveNews