Meerut News: प्राथमिक विद्यालय में तोड़फोड़ कर सामान चोरी
सरधना। देहात क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इस्लामाबाद में चोरों ने शौचालय में तोड़फोड़ कर सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद प्रधानाध्यापक जाकिर मलिक ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रधानाध्यापक ने तहरीर में बताया कि बुधवार को जब विद्यालय खोला गया तो शौचालय के अंदर लगे दो गेट, वॉश बेसिन, हैंडवॉश और नलों की टोटियां गायब मिलीं। इसके अलावा शौचालय की दीवारों पर लगी टाइल्स भी तोड़ी गई थीं। बताया गया कि इससे पहले भी कई बार शरारती तत्व विद्यालय में चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं कर चुके हैं, जिससे विद्यालय को लगातार नुकसान हो रहा है। प्रधानाध्यापक द्वारा थाना पुलिस को तहरीर देकर दे दी गई है। साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया है। स्कूल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#PrimarySchoolVandalizedAndGoodsStolen #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 21:22 IST
Meerut News: प्राथमिक विद्यालय में तोड़फोड़ कर सामान चोरी #PrimarySchoolVandalizedAndGoodsStolen #VaranasiLiveNews
