Rafale: सुखोई-30 के बाद अब राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगीं राष्ट्रपति मुर्मू, कल अंबाला एयरफोर्स स्टेशन क

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को हरियाणा के अंबाला वायुसेना अड्डे से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगीं। राष्ट्रपति मुर्मू भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रतिभा पाटिल भी ल़ड़ाकू विमान में उड़ान भर चुके हैं।राष्ट्रपति मुर्मू ने इससे पहले 8 अप्रैल 2023 को असम के तेजपुर एयर फोर्स स्टेशन पर सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट में उड़ान भरी थी। राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल हरियाणा के अंबाला का दौरा करेंगी जहां वह राफेल में उड़ान भरेंगी। खबर अपडेट की जा रही है..

#IndiaNews #National #PresidentDroupadiMurmu #Rafale #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2025, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rafale: सुखोई-30 के बाद अब राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगीं राष्ट्रपति मुर्मू, कल अंबाला एयरफोर्स स्टेशन क #IndiaNews #National #PresidentDroupadiMurmu #Rafale #VaranasiLiveNews