Lucknow News: निजी मेडिकल कॉलेज के कुलपति को नोटिस की तैयारी
लखनऊ। केजीएमयू में धर्मांतरण की जांच में मेडिकल संस्थानों और डॉक्टरों के बीच आर्थिक संबंधों का मामला भी सामने आया है। एक निजी मेडिकल कॉलेज में केजीएमयू के करीब आधा दर्जन डॉक्टरों का निवेश होने का दावा किया जा रहा है। इनमें से कई डॉक्टर मुस्लिम समुदाय से हैं।एसटीएफ की जांच रिपोर्ट में यह खुलासा होने के बाद केजीएमयू प्रशासन निजी मेडिकल कॉलेज के कुलपति को नोटिस देगा। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह के मुताबिक निजी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को नोटिस भेजा जा रहा है। एसटीएफ की जांच रिपोर्ट में भी इन डॉक्टरों का जिक्र है।
#LucknowNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 03, 2026, 00:44 IST
Lucknow News: निजी मेडिकल कॉलेज के कुलपति को नोटिस की तैयारी #LucknowNews #VaranasiLiveNews
