Kangra News: गंगथ में महादंगल की तैयारियां शुरू, तीन जून से जुटेंगे दिग्गज पहलवान

गंगथ (कांगड़ा)। श्री सिद्ध पीठ बाबा क्यालू जी महाराज गंगथ में तीन से छह जून तक होने वाले प्रदेश के सबसे बड़े चार दिवसीय महादंगल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार अखाड़े में देश-विदेश के दिग्गज पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। दंगल कमेटी ने आयोजन के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। दंगल कमेटी के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि इस बार करोड़ों रुपये के पुरस्कार बांटे जाएंगे। कुश्ती के साथ-साथ पहले तीन दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत संध्याएं भी आयोजित की जाएगी। दंगल का आगाज 3 जून को हिमाचल केसरी के मुकाबले से होगा, जिसमें केवल प्रदेश के नामी पहलवान हिस्सा लेंगे। इस मुकाबले के विजेता को बाइक दी जाएगी। 5 जून को ओपन दंगल होगा, जिसमें नकद पुरस्कार के साथ पीतल की बलटोहियां, गागरें व अन्य आकर्षक इनाम मिलेंगे। वहीं, 6 जून को होने वाले मुख्य मुकाबले में गंगथ केसरी के विजेता पहलवान को ट्रैक्टर देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उपविजेताओं के लिए बाइकें, 200 पीतल की बलटोहियां, 70 गागरें, 500 बाल्टियां व लाखों रुपये के नकद पुरस्कार रखे गए हैं।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत होगी महिला कुश्तीसुनील गुप्ता ने बताया कि महादंगल में 4 जून को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिलाओं (70 किलोग्राम भार वर्ग) की विशेष कुश्तियां करवाई जाएंगी, जिसकी विजेता को ऑल्टो कार इनाम में मिलेगी। इसके अलावा महादंगल के चारों दिन लखदाता मंदिर से बाबा क्यालू मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के बीच रथ पर विराजमान बाबा क्यालू की मनमोहक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 17:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: गंगथ में महादंगल की तैयारियां शुरू, तीन जून से जुटेंगे दिग्गज पहलवान #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews