Una News: अहोई माता से संतान की सलामती मांगी, तारों को अर्घ्य देकर खोला व्रत
बच्चों की सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना को लेकर दिनभर निर्जल रहीं महिलाएंशाम को विधि-विधान से की पूजा-अर्चना संवाद न्यूज एजेंसी ऊना/ गगरेट (ऊना) संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर रविवार को क्षेत्रभर में माताओं ने अहोई अष्टमी का व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ रखा। इस अवसर पर महिलाओं ने दिनभर निर्जल रहकर अपनी संतान के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना की। सुबह से ही घरों में व्रत को लेकर धार्मिक माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने अहोई माता की पूजा-अर्चना के लिए विशेष तैयारियां कीं।अहोई अष्टमी का व्रत हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में तरक्की की कामना के लिए व्रत रखती हैं। महिलाओं ने सुबह स्नान आदि के बाद व्रत का संकल्प लिया और दिनभर अन्न-जल ग्रहण किए बिना उपवास रखा। शाम के समय महिलाओं ने घरों में अहोई माता की तस्वीर अथवा चित्र स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने अहोई माता की कथा सुनी और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद तारों के दर्शन कर उन्हें अर्घ्य अर्पित किया और अपनी संतान की लंबी उम्र की कामना की। तारों के निकलने का इंतजार करती महिलाओं में व्रत को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। आधुनिक जीवनशैली और बदलते समय के बावजूद महिलाओं में इस पारंपरिक पर्व को लेकर आस्था और उत्साह बरकरार है। कई महिलाओं ने अपनी माताओं और परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से अहोई अष्टमी की पूजा की परंपराओं के बारे में जानकारी लेकर उसी विधि से व्रत संपन्न किया। इस पर्व के माध्यम से जहां माताओं का अपनी संतान के प्रति स्नेह और समर्पण देखने को मिला, वहीं परिवारों में धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिली। क्षेत्र की महिलाओं अंजू, शालीमा, इंदु, ममता आदि के अनुसार बच्चों की समृद्धि के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता हैं। बॉक्स मूली और गन्ने के दामों ने बिगाड़ा गृहिणियों का बजट ऊना। होई अष्टमी व्रत को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। व्रत की पूजा में इस्तेमाल होने वाली मूली और गन्ने सहित अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं। वहीं, त्योहार के मौके पर सब्जियों और पूजन सामग्री के बढ़ते दामों ने गृहिणियों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में मूली 35 रुपये किलो तक बिक रही है, जबकि गन्ने के दो पीस 50 रुपये में मिल रहे हैं। गृहिणियों सविता और गीता का कहना है कि महंगाई के चलते अब त्योहार मनाना भी जेब पर भारी पड़ने लगा है। उन्होंने बताया कि जो मूली पहले दो से तीन रुपये किलो तक मिल जाती थी, आज उसके लिए 35 रुपये किलो चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं, गन्ने और अन्य जरूरी सामान के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि आए दिन हर चीज महंगी होती जा रही है, जिससे आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। त्योहारों के दौरान बढ़ती महंगाई का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
#PrayedToAhoiMataForTheWell-beingOfOne'sChildren #AndBrokeTheFastAfterOffering*arghya*(libation)ToTheStars. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 17:51 IST
Una News: अहोई माता से संतान की सलामती मांगी, तारों को अर्घ्य देकर खोला व्रत #PrayedToAhoiMataForTheWell-beingOfOne'sChildren #AndBrokeTheFastAfterOffering*arghya*(libation)ToTheStars. #VaranasiLiveNews
