Prayagraj News : फिर बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर, लगातार बारिश से दूसरे दिन भी जारी रही बढ़ोत्तरी

जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में रविवार शाम से रात के बीच मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। शाम चार बजे से रात आठ बजे के बीच नैनी में यमुना का जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़कर 74.58 मीटर पहुंच गया। वहीं, छतनाग में गंगा का जलस्तर आठ सेंटीमीटर बढ़कर 74.06 मीटर दर्ज किया गया। दूसरी ओर फाफामऊ में गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर घटकर 77.91 मीटर हो गया। शाम चार बजे नैनी में यमुना का जलस्तर 74.53 मीटर, फाफामऊ में गंगा का 77.92 मीटर और छतनाग में गंगा का जलस्तर 73.98 मीटर थी। चार घंटे बाद रात आठ बजे नैनी में पांच सेंटीमीटर और छतनाग में आठ सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई जबकि फाफामऊ में एक सेंटीमीटर की मामूली गिरावट रही। सभी नदियां अब भी खतरे के निशान 84.734 मीटर से काफी नीचे बह रही हैं।

#CityStates #Prayagraj #AllahabadHighCourt #GangaYamunaSaraswatiSangam #GangaYamunaSaraswati #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 17:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj News : फिर बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर, लगातार बारिश से दूसरे दिन भी जारी रही बढ़ोत्तरी #CityStates #Prayagraj #AllahabadHighCourt #GangaYamunaSaraswatiSangam #GangaYamunaSaraswati #VaranasiLiveNews