प्रयागराज एयरपोर्ट : आज से अकासा एयर की मुंबई उड़ान हर रोज, सप्ताह में पांच दिन होगा संचालन
त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले प्रयागराज से मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। विमानन कंपनी अकासा एयर ने प्रयागराज-मुंबई रूट पर अपनी दैनिक (सातों दिन) उड़ान सेवा को फिर से बहाल कर दिया है। इससे न सिर्फ यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि लंबे समय से बंद चल रहे शनिवार के दिन एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन भी पुन: शुरू हो गया है। अकासा एयर की यह विशेष सुविधा अक्तूबर में त्योहारी भीड़ को पूरी तरह ध्यान में रखते हुए दी जा रही है। नवंबर में यह विमान सप्ताह में छह दिन संचालित होगा और शनिवार को उड़ान सेवा बंद रहेगी। दिसंबर में इसकी संख्या घटकर पांच दिन रह जाएगी, जिसमें बुधवार और शनिवार को विमान का संचालन नहीं किया जाएगा। फिलहाल, समय सारिणी के अनुसार मुंबई से यह विमान दोपहर 12:55 बजे उड़ान भरकर दोपहर 3:15 बजे प्रयागराज पहुंचेगा। इसके बाद वापसी में यह विमान प्रयागराज से शाम 4:05 बजे रवाना होगा और शाम 6:30 बजे मुंबई में लैंड करेगा।
#CityStates #Prayagraj #AkasaAir #PrayagrajAirport #AirportPrayagraj #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 01, 2026, 09:33 IST
प्रयागराज एयरपोर्ट : आज से अकासा एयर की मुंबई उड़ान हर रोज, सप्ताह में पांच दिन होगा संचालन #CityStates #Prayagraj #AkasaAir #PrayagrajAirport #AirportPrayagraj #VaranasiLiveNews
