Una News: गुरुद्वारा बल्ह खालसा में गुरु महिमा का गुणगान
थानाकलां (ऊना)। कुटलैहड़ क्षेत्र के बल्ह खालसा स्थित गुरुद्वारा साहिब में ईश्वर दास महाराज के 126वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम रविवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित कीर्तन दरबार में विभिन्न रागी जत्थों ने गुरु महिमा का गुणगान कर संगत को निहाल किया। रागी जत्थों ने अपने प्रवचनों और शब्द-कीर्तन के माध्यम से ईश्वर दास महाराज के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने संगत को सेवा, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। समापन अवसर पर दोपहर एक बजे भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
#UnaNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 31, 2026, 16:41 IST
Una News: गुरुद्वारा बल्ह खालसा में गुरु महिमा का गुणगान #UnaNewsHpNews #VaranasiLiveNews
