Haridwar News: पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति रही ठप, ग्रामीणों ने झेली परेशानी
- पथरी के कई गांवों में सुबह छह बजे बंद हुई आपूर्ति 11 बजे के बाद चालू पथरी। बुधवार को लगातार पांच घंटे बिजली गायब रही। सुबह छह बजे ठप हुई आपूर्ति 11 बजे के बाद चालू हो पाई। इसके बाद पूरे दिन बिजली की ट्रिपिंग होती रही, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। खेतों में सिंचाई का कार्य भी नहीं हो सका। पथरी व भट्टीपुर बिजली घर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बिजली आने जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। चौबीस घंटे में दस बारह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। सोमप्रकाश, प्रमोद शर्मा, अरविन्द, मोहसिन, रिजवान ने बताया कि दिन में लगातार कई-कई घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। इन दिनोंं क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। क्षेत्र के शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, नसीरपुर कलां, शाहपुर, चाणचक, शेरपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, भट्टीपुर, भवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, धारीवाला, टिकोला, जसोददरपुर, रानीमाजरा आदि गांवों के ग्रामीणों को बगैर बिजली के परेशानी उठानी पड़ रही है। ऊर्जा निगम के जेई राधेश्याम का कहना है कि बिजली की लाइनों में फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ती है।
#PowerSupplyWasDisruptedForFiveHours #CausingHardshipForVillagers #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 18:01 IST
Haridwar News: पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति रही ठप, ग्रामीणों ने झेली परेशानी #PowerSupplyWasDisruptedForFiveHours #CausingHardshipForVillagers #VaranasiLiveNews
