Prayagraj News: बिजली कटौती से दैनिक कार्य प्रभावित, कहीं पानी की किल्लत तो कहीं परेशान उपभोक्ता

शहर में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार रात से बुधवार देर रात तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती और तकनीकी खराबियों के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह के समय बिजली गुल रहने से मोटर नहीं चल सकी। इससे कई इलाकों में पेयजल संकट भी गहरा गया। ट्रांसफार्मर खराबी, केबल फॉल्ट और मरम्मत कार्यों के कारण शहर के दर्जनों मोहल्लों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। लूकरगंज में मंगलवार देर रात ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आने से रात करीब दस बजे से 12 बजे तक बिजली गुल रही। बुधवार दोपहर करीब एक बजे से दो बजे तक भी यही हाल रहा। इसके अलावा केबल शॉर्ट होने से डेढ़ से दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।म्योराबाद क्षेत्र में सुबह करीब 11 बजे केबल में आग लगने से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बेली स्थित सरस्वती पार्क में मरम्मत कार्य के चलते एक ट्रांसफॉर्मर बंद किए जाने से दोपहर 1:30 बजे से तीन बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।बैगन टोला, याकूदगंज, मंसूर पार्क, डफरिन फीडर, कटजू रोड और दायराशाह अजमल क्षेत्र में मंगलवार रातभर हर घंटे बिजली आती-जाती रही। यही स्थिति बुधवार को भी बनी रही।बैरहना, मलाकराज, रामबाग, तुलारामबाग और माधवपुर सब्जी मंडी क्षेत्र में भी बार-बार बिजली कटौती होती रही। विद्या होटल के पास एक ट्रांसफॉर्मर बंद होने से सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रही।दारागंज, बक्सी बांध, अल्लापुर, अलोपीबाग और सोहबतियाबाग क्षेत्रों में मंगलवार रात से बुधवार देर रात तक चार से पांच बार एक-एक घंटे की कटौती हुई। तेलियरगंज, सलोरी और गोविंदपुर में भी दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही।मुट्ठीगंज, कोठापार्चा, कटघर, कल्याणी देवी,मीरापुर, अतरसुइया, रानीमंडी, करेली, अटाला और करेलाबाग क्षेत्रों में भी दिनभर चार से पांच बार बिजली कटने से लोग परेशान रहे।दरियाबाद, गुजराती मोहल्ला, हर्षवर्धन नगर, और शक्ति चौराहा क्षेत्रों में मंगलवार रात से बुधवार तक बिजली की स्थिति खराब रही।बेनीगंज, अयोध्यापुरी, खुल्दाबाद, भवापुर और जाफरी नगर में मंगलवार रातभर बिजली की आवाजाही बनी रही। बुधवार सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक बिजली गुल रहने से पेयजल संकट गहरा गया। स्थानीय निवासी उमेश कुमार ने बताया कि सुबह बिजली कटने से पानी की आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित होते हैं।राजरूपपुर, कालिंदीपुरम और झलवा क्षेत्रों में भी सुबह बिजली कटौती के कारण पानी की किल्लत रही।सुलेमसराय, मुंडेरा, टीपी नगर और नीमसराय क्षेत्रों में भी दिनभर चार से पांच कटौती होती रही, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।-----------------एक फेज गायब, दो फेज से चल रही आपूर्ति, किसानों की धान की बेहन पर संकटप्रयागराज। गांजा फीडर से जुड़े चंद्रसेन गांव, मोहद्दीनपुर, अमराइन, नसीरपुर, पठानपुरवा समेत आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे से बुधवार शाम पांच बजे तक बिजली के तीन फेज की जगह केवल दो फेज ही चालू है।ग्रामीणों के अनुसार एक फेज न आने से कृषि कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं, इससे धान की बेहन में समय पर पानी नहीं पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि धान की बेहन तैयार नहीं होगी तो आगे फसल उत्पादन भी प्रभावित होगा और नुकसान उठाना पड़ेगा।

#PowerOutagesDisruptDaily #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj News: बिजली कटौती से दैनिक कार्य प्रभावित, कहीं पानी की किल्लत तो कहीं परेशान उपभोक्ता #PowerOutagesDisruptDaily #VaranasiLiveNews