Kangra News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर करवाई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
रैहन (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय देहरी की एनसीसी इकाई ने मंगलवार को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 52 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। कैडेट्स ने पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए कचरे को निर्धारित स्थानों पर डालने, प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने और पुनर्चक्रण के महत्व को प्रस्तुत किया। इस दौरान एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. शशि कुमार, विकास भसीन, डॉ. सन्नी शर्मा और बलवान सिंह ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की और उन्हें अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
#Poster-makingCompetitionHeldOnSolidWasteManagement #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 00:28 IST
Kangra News: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर करवाई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता #Poster-makingCompetitionHeldOnSolidWasteManagement #VaranasiLiveNews
