बूथ लेवल तक मजबूत करें डिजिटल प्रोग्राम : कौल
जम्मू। जम्मू-कश्मीर महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम से जुड़ी टीमों के साथ बैठक की। इस प्रोग्राम को शक्ति केंद्र और बूथ लेवल तक असरदार तरीके से बढ़ाने की रणनीति बनाई। डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल कर पार्टी की अधिक से अधिक मौजूदगी बनाने पर चर्चा की। प्रोग्राम की प्रगति की भी इस दौरान समीक्षा की गई। प्रोग्राम को नतीजा आधारित बनाने पर चर्चा हुई। डिजिटल लर्निंग के प्रदेश प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम को संगठनात्मक ट्रेनिंग को अधिक आसान, एक जैसा और असरदार बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र, शक्ति केंद्र और बूथ से भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए खास कोशिशें की जाएंगी। ब्यूरो
#PoliticalNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 02:59 IST
बूथ लेवल तक मजबूत करें डिजिटल प्रोग्राम : कौल #PoliticalNews #VaranasiLiveNews
