MP: खंडवा में नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1600 अल्प्राजोलम गोलियां जब्त; चार आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा में नशे के कारोबार के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1600 अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां, मोबाइल फोन, नकदी और एक इलेक्ट्रिक स्कूटर जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग युवाओं को नशे की लत लगाकर उनका भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बमनगांव रोड स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे कब्रिस्तान के पास दबिश दी और दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हातमपुरा निवासी रईस और छीपा कॉलोनी निवासी शेख साहिल के रूप में हुई है। इनके पास से 100 अल्प्राजोलम गोलियां, दो मोबाइल फोन, एक हजार रुपये नकद और बिना नंबर की इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों के पास नशीली दवाओं को रखने या बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि इन गोलियों की सप्लाई पड़ोसी जिले बुरहानपुर से की जा रही थी। पुलिस ने बुरहानपुर निवासी दो अन्य आरोपियों फरीद और सुभाष को भी गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने बुरहानपुर के आरोपियों के कब्जे से 1500 नशीली गोलियां बरामद कीं। इस तरह कुल 1600 गोलियां जब्त की गई हैं। जांच में यह भी सामने आया कि खंडवा में 200 गोलियों की खेप मंगाई गई थी, जिनमें से 100 गोलियां पहले ही बेची जा चुकी थीं। पढ़ें:ट्रक को बचाने में कार 20 फीट गहरी खाई में गिरी, किशोरी की मौत; माता-पिता घायल पुलिस के अनुसार 10 गोलियों की एक स्ट्रिप की एमआरपी 15 से 30 रुपये होती है, लेकिन आरोपी इसे करीब 500 रुपये में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि बाकी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। खंडवा एसपी अगम जैन ने बताया कि पुलिस टीम ने अल्प्राजोलम गोलियों के जरिए चल रहे नशे के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार आरोपी बुरहानपुर से खंडवा तक सप्लाई चेन बनाकर काम कर रहे थे। इनके पास से करीब 50 हजार रुपये कीमत की 1600 नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

#CityStates #Crime #Khandwa #MadhyaPradesh #KhandwaNews #KhandwaViralNews #KhandwaLatestNews #KhandwaCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 15:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




MP: खंडवा में नशे के सौदागरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1600 अल्प्राजोलम गोलियां जब्त; चार आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Crime #Khandwa #MadhyaPradesh #KhandwaNews #KhandwaViralNews #KhandwaLatestNews #KhandwaCrimeNews #VaranasiLiveNews