पुलिस भर्ती : सामान्य अध्ययन रीजनिंग के प्रश्नों ने दी राहत
पडरौना। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को तीसरे दिन दो पालियों पुलिस भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। पहली पाली में 420 और दूसरी पाली में 411 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, अभ्यर्थियों ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया। कई अभ्यर्थियों ने सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्नों को कठिन बताया। रीजनिंग और गणित के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान बताए गए। पहली पाली में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उनके प्रवेश पत्र देखे गए। बायोमैट्रिक के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इसमें कुल 2112 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 1692 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शेष 420 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 2112 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1701 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शेष 411 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह पंजीकृत कुल 4224 अभ्यर्थियों में से 3393 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
#KushinagarNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 11, 2026, 02:47 IST
पुलिस भर्ती : सामान्य अध्ययन रीजनिंग के प्रश्नों ने दी राहत #KushinagarNews #VaranasiLiveNews
