पुणे हत्याकांड: केतन को चेतन ने कैसे दिया धक्का, कहां खड़ी थी सिया? पुलिस ने लोहागढ़ में कराया सीन रीक्रिएट

केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस ने रविवार कोमुख्य आरोपी सिया गोयल को लोहागढ़ किले पर ले जाकर क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया। DSP गजानन टोम्पे ने बताया कि सिया गोयल के बताए घटनाक्रम के आधार पर पूरी वारदात को दोबारा दोहराया गया। इसके लिए पुलिस ने केतन अग्रवाल के बराबर वजन की एक डमी का इस्तेमाल किया, ताकि घटना की परिस्थितियों का सटीक आकलन किया जा सके। #WATCH | Pune, Maharashtra: Ketan Agarwal Murder Case | DSP Gajanan Tompe says, quot;This morning, we brought Siya Goyal to the location, and the scene was reconstructed based on her account of the events. We created a dummy of the same weight of the victim, Ketan for scene… https://t.co/dhjgj9ZkmF pic.twitter.com/OEKXdxOtHImdash; ANI (@ANI) June 28, 2026 सीनरिक्रिएशन कीकि गईवीडियो रिकॉर्डिंग केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के तहत लोणावला पुलिस आजसुबह दोनों आरोपियों सियाऔर चेतन के साथ लोहगढ़ किले परपहुंची। जहांहत्या की पूरी घटना का क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया गया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वारदात के दिन घटनास्थल पर क्या-क्या हुआ था और किस आरोपी की क्या भूमिका थीपुलिस ने बताया कि क्राइम सीन रीक्रिएशन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गईहै। पर्यटकों के लिए बंद रखा गया था फोर्ट सीन रिक्रिएशन के चलते आज लोहगढ़ किले को आम लोगों के लिए बंद रखा गया था। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से किसी भी पर्यटक या अन्य व्यक्ति के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी थी। पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल ने बताया कि आज घटना का सीन रीक्रिएशन किया गया है। इसमें आरोपियों ने हमें बताया है कि घटनास्थल पर किस तरह से यह पूरी घटना हुई। वे किस रास्ते रूट से वहां गए थे, उन्होंने कैसे-क्या किया, यह सब बताया गया है। इन सभी चीजों को कवर कर लिया गया है और उसका पंचनामा तैयार किया गया है।' ये भी पढ़ें: 'जन्मदिन का बहाना, किले की सैर और मौत का जाल'; केतन हत्याकांड की FIR में क्या खुलासे हुए छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती थी सिया वहीं, केतन के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कई ऐसे आरोप लगाए गए हैं, जिन्होंने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। एफआईआर के मुताबिक, सिया गोयल पिछले कुछ समय से असामान्य व्यवहार कर रही थी। परिवार के अनुसार, सिया छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करती थी और अक्सर केतन से झगड़ा करती थी। एफआईआर में यह भी कहा गया है कि 4 जून को लोहागढ़ किले की यात्रा रद्द होने के बाद सिया काफी नाराज हो गई थी और लगातार वहां जाने की जिद कर रही थी। परिवार का आरोप है कि सिया ने इसी यात्रा को लेकर केतन पर दबाव बनाया था।

#IndiaNews #National #KetanAgarwalMurderCase #SiyaGoyal #ChetanChaudhary #LohagadFort #CrimeSceneRecreation #PunePolice #MurderConspiracy #DigitalEvidence #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 10:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पुणे हत्याकांड: केतन को चेतन ने कैसे दिया धक्का, कहां खड़ी थी सिया? पुलिस ने लोहागढ़ में कराया सीन रीक्रिएट #IndiaNews #National #KetanAgarwalMurderCase #SiyaGoyal #ChetanChaudhary #LohagadFort #CrimeSceneRecreation #PunePolice #MurderConspiracy #DigitalEvidence #VaranasiLiveNews