हापुड़: रात्रि ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठे-बैठे थम गई दरोगा की सांसें, हार्ट अटैक से लक्ष्मण सिंह की गई जान

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदू नगला में रात्रि ड्यूटी के दौरान उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह की अचानक मौत हो गई। बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे कुर्सी पर बैठे-बैठे ही उनकी सांसें थम गईं। रातभर ग्रामीण उन्हें ड्यूटी पर तैनात समझते रहे, लेकिन सुबह आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बहादुरगढ़ इंद्रकांत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उप निरीक्षक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ राहुल यादव ने बताया कि उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह की रात्रि ड्यूटी के दौरान मौत हुई है। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी। उप निरीक्षक मूल रूप से अलीगढ़ जनपद के सादाबाद क्षेत्र के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

#CityStates #Hapur #HapurNewsTodayAmarUjala #HapurLatestNews #HapurPolice #UpPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 11:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हापुड़: रात्रि ड्यूटी के दौरान कुर्सी पर बैठे-बैठे थम गई दरोगा की सांसें, हार्ट अटैक से लक्ष्मण सिंह की गई जान #CityStates #Hapur #HapurNewsTodayAmarUjala #HapurLatestNews #HapurPolice #UpPolice #VaranasiLiveNews