Kushinagar News: बेलगाम थार की पहचान, वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस

कसया। नगर के पुरानी फाजिलनगर मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क पर जमकर तांडव मचाने वाली काले रंग की थार गाड़ी की पहचान कर ली गई है। बिहार के मोतिहारी का शुभम कुमार अपनी थार गाड़ी स्वयं चला रहा था। पुलिस के रोके जाने की कोशिश के बावजूद उसने रफ्तार बढ़ा दी और कई वाहनों को टक्कर मारते हुए भाग निकला था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान कर ली है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोला बाजार से होते हुए पुरानी फाजिलनगर रोड पर दो सिपाही बाइक से काले रंग की थार का पीछा कर रहे थे। सिपाहियों ने थार के शीशे पर हाथ मारकर गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय स्पीड और तेज कर दी। तेज रफ्तार थार ने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पीछे की ओर घिसट गया। सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार और बाइक भी उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि टक्कर लगते ही ऑटो में बैठी एक महिला अपने दूधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर कूदकर जान बचाती है। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच जाती है। वीडियो में एक युवक थार पर पत्थर फेंकते हुए भी नजर आ रहा है, लेकिन चालक नहीं रुका और पुलिस की मौजूदगी में ही गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में कसया सीओ कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि बिहार प्रांत के मोतिहारी निवासी शुभम कुमार अपनी थार गाड़ी स्वयं चला रहा था। सीसीटीवी के आधार पर उसकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की

#KushinagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 02:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: बेलगाम थार की पहचान, वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस #KushinagarNews #VaranasiLiveNews