सेवानिवृत निरीक्षक को पुलिस अधिकारियों ने दी विदाई
झज्जर। हरियाणा पुलिस की परिवहन शाखा में कार्यरत निरीक्षक रविकांत के सेवानिवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अनिरुद्ध चौहान ने रविकांत को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर उनके 36 वर्ष 8 महीने के शानदार सेवा कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि रविकांत ने पूरी लगन और निष्ठा से ड्यूटी निभाई है तथा सेवानिवृत्ति विभागीय जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। बतौर सिपाही भर्ती होने के बाद उन्होंने स्टेट विजिलेंस, रेवाड़ी और झज्जर जिला में सेवाएं दीं। कार्यक्रम में परिवहन शाखा प्रभारी रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
#PoliceOfficersBidFarewellToTheRetiredInspector #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 17:44 IST
सेवानिवृत निरीक्षक को पुलिस अधिकारियों ने दी विदाई #PoliceOfficersBidFarewellToTheRetiredInspector #VaranasiLiveNews
