साइबर ठगी: पुलिस को मिले 50 से अधिक म्यूल खाते...करोड़ों के ट्रांजेक्शन भी खुले- चित्रकूट तक फैला ठगी का जाल

कोतवाली और तिवारीपुर पुलिस ने सरकारी योजनाओं के लाभ का झांसा देकर म्यूल खाते खुलवाने और इसके जरिये साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले गिरोहों को पकड़ा है। अभी तक की जांच में पुलिस को 50 म्यूल खातों की जानकारी हाथ लगी है। इनसे करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन किए गए हैं। इसी के जरिये पुलिस गिरोह के सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने सरकारी योजनओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर म्यूल खाता खुलवाने और उसमें साइबर ठगी की रकम ठिकाने लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। इसके पहले तिवारीपुर में भी ऐसा गिरोह पकड़ा गया था।

#CityStates #Gorakhpur #GorakhpurNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 12:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




साइबर ठगी: पुलिस को मिले 50 से अधिक म्यूल खाते...करोड़ों के ट्रांजेक्शन भी खुले- चित्रकूट तक फैला ठगी का जाल #CityStates #Gorakhpur #GorakhpurNews #VaranasiLiveNews