Kangra News: धर्मशाला से तपोवन तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, 10 सेक्टर में बंटा शहर
धर्मशाला। तपोवन में 16 से 21 नवंबर तक होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान जिला पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए धर्मशाला शहर को 10 सेक्टरों में बांटा गया है।धर्मशाला से तपोवन तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। विधानसभा परिसर के प्रवेश द्वारों पर भी पुलिस बल तैनात है। रविवार को डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे विधानसभा परिसर की जांच की।इससे पहले एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा एवं ड्यूटी ब्रीफिंग के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान एक साथ खड़े होकर बातचीत नहीं कर सकेंगे।सभी जवानों और अधिकारियों को अपने निर्धारित ड्यूटी पाॅइंट पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, माननीयों के काफिलों के गुजरने के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर भी पाबंदी रहेगी।उन्होंने ड्रेस कोड का पालन करने, समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और पूरी सतर्कता व अनुशासन बनाए रखने को कहा। जवानों को ठहरने की निर्धारित व्यवस्था में बदलाव न करने की हिदायत भी दी गई। धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए पहुंच पुलिस कर्मी। अमर उजाला
#PoliceGuardEveryInchFromDharamshalaToTapovan;CityDividedInto10Sectors. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 00:58 IST
Kangra News: धर्मशाला से तपोवन तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, 10 सेक्टर में बंटा शहर #PoliceGuardEveryInchFromDharamshalaToTapovan;CityDividedInto10Sectors. #VaranasiLiveNews
