Kangra News: सीसीटीएनएस रैंकिंग में पुलिस जिला नूरपुर प्रदेश भर में दूसरे स्थान पर

नूरपुर (कांगड़ा)। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो शिमला द्वारा जारी क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) प्रगति डैशबोर्ड रैंकिंग में पुलिस जिला नूरपुर ने अपनी विशेष पहचान बनाई है। ओवरऑल डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग में नूरपुर पुलिस 41.12 अंक प्राप्त कर पूरे हिमाचल प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही है। इस सूची में जिला शिमला 41.15 अंक लेकर मामूली बढ़त के साथ प्रथम स्थान पर रहा।नूरपुर पुलिस को यह उच्च स्थान सीसीटीएनएस और टेक्निकल टीम की ओर से नए आपराधिक कानूनों के तहत समयबद्ध डेटा प्रविष्टि, ई-साक्ष्य और ई-समन एप्लीकेशन का पूरी तरह प्रोफेशनल व प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के फलस्वरूप मिला है। आईसीजेएस (इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) के उपयोग और त्वरित डिजिटल जांच में नूरपुर पुलिस ने प्रदेश पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा प्रदेश के टॉप-20 थानों की सूची में नूरपुर पुलिस जिले के छह थाने शामिल हैं, जिनमें नूरपुर, इंदौरा, रैहन, जवाली, डमटाल और फतेहपुर ने अपनी जगह बनाकर जिला पुलिस का मान बढ़ाया है। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने इस उपलब्धि के लिए जिले की सीसीटीएनएस टीम सहित समस्त पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठता की सराहना की है।

#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 17:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सीसीटीएनएस रैंकिंग में पुलिस जिला नूरपुर प्रदेश भर में दूसरे स्थान पर #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews