चौकी प्रभारी करेंगे निगरानी: शहर में 33 से अधिक स्पा सेंटर कराए गए बंद, अब जिलेभर में अभियान
गोरखनाथ इलाके में स्थित घर से दोस्त के बुलाने पर निकली किशोरी से होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म व स्पा सेंटर में बेचने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस की टीम ने बुधवार को अभियान चलाते हुए शहर के 33 से अधिक सेंटर को लाइसेंस न होने के आधार पर बंद करा दिया। अब इसकी नियमित निगरानी भी पुलिस (संबंधित क्षेत्र के चौकी इंचार्ज) करेगी। अब इस अभियान को जिलेभर में चलाने का फैसला लिया गया है। उधर, बड़हलगंज में भी होटल मालिकों के साथ पुलिस ने बैठक कर नियमों के पालन की चेतावनी दी। दरअसल, गोरखनाथ इलाके की 13 वर्षीय किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये शाहपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले एक किशोर से हो गई थी।
#CityStates #Gorakhpur #CityAndState #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 29, 2026, 14:33 IST
चौकी प्रभारी करेंगे निगरानी: शहर में 33 से अधिक स्पा सेंटर कराए गए बंद, अब जिलेभर में अभियान #CityStates #Gorakhpur #CityAndState #VaranasiLiveNews
