पदक विजेता निशानेबाज को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। विश्व जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप में देश का नाम रोशन करने वाले युवा निशानेबाज प्रतीक को मंगलवार को पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कार्यालय में सम्मानित किया।उन्होंने प्रतीक को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि उसकी उपलब्धियां जिले के युवाओं के लिए प्ररेणास्रोत हैं। जिले के गांव कबलाना निवासी प्रतीक ने 16 से 26 जून तक जर्मनी के सुहल शहर में अंतरराष्ट्रीय खेल निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप की 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता था। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रतीक भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए और अधिक पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करेंगे। प्रतीक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षक पंकज सैनी को दिया। इससे पहले वह कुमार सुरेंद्र सिंह (केएसएस) शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी रजत पदक जीत चुका है। लगातार मिल रही इन सफलताओं ने उसे देश के उभरते हुए प्रतिभाशाली निशानेबाजों में शामिल कर दिया है।

#PoliceCommissionerFelicitatesMedal-winningShooter. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 13:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पदक विजेता निशानेबाज को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित #PoliceCommissionerFelicitatesMedal-winningShooter. #VaranasiLiveNews