Noida News: 23 केंद्रों पर पुलिस और निजी सुरक्षा एजेंसियां तैनात

200 मीटर दायरे में फोटोस्टेट व साइबर कैफे रहेंगे बंदग्रेटर नोएडा। नीट परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को सभी केंद्रों का निरीक्षण कर कूलर, शौचालय, अलमारियों, डेस्क और अन्य स्थानों की सघन जांच की। जिन कमरों में परीक्षा नहीं होनी है, उन्हें सील कर दिया गया है। पांच केंद्र नोएडा, 11 सेंट्रल नोएडा और सात ग्रेटर नोएडा जोन में बनाए गए हैं। केंद्रों पर पुलिस के साथ निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड भी तैनात रहेंगे। अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच होगी और केवल एडमिट कार्ड व वैध पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में फोटोस्टेट दुकानें और साइबर कैफे बंद रखने के निर्देश दिए हैं। केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रमुख मार्गों पर विशेष ड्यूटी लगाई गई है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा रविशंकर निम ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्यूरो

#PoliceAndPrivateSecurityAgenciesDeployedAt23Centers. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 20, 2026, 20:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: 23 केंद्रों पर पुलिस और निजी सुरक्षा एजेंसियां तैनात #PoliceAndPrivateSecurityAgenciesDeployedAt23Centers. #VaranasiLiveNews