किसान पंचायत से पहले पुलिस का एक्शन: फरीदकोट में किसान नेता जगजीत डल्लेवाल घर में नजरबंद
फरीदकोट में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की बुधवार को होने वाली किसान पंचायत से पहले पुलिस ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है। इसके अलावा फरीदकोट समेत आसपास के जिलों में संगठन के कई पदाधिकारियों को भी उनके घरों में नजरबंद किया गया है। किसान नेताओं के घरों के बाहर पुलिस का पहरा लगाया गया है।पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन इससे किसानों की आवाज को नहीं दबाया जा सकता। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे। किसानों की ओर से पिछले करीब पांच महीनों से फरीदकोट समेत पंजाब के 12 जिलों में लैंड मॉर्गेज बैंकों के बाहर धरने दिए जा रहे हैं। उनकी मुख्य मांगों में कमर्शियल बैंकों की तर्ज पर लैंड मॉर्गेज बैंकों में ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) स्कीम लागू करना, किसानों के खाली चेक वापस करना और शंभू-कनौरी बॉर्डर आंदोलन के दौरान चोरी हुए सामान की भरपाई करना शामिल है।
#CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #FaridkotPolice #FarmersMeeting #FarmerLeaderJagjitDallewal #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 09, 2026, 09:21 IST
किसान पंचायत से पहले पुलिस का एक्शन: फरीदकोट में किसान नेता जगजीत डल्लेवाल घर में नजरबंद #CityStates #Chandigarh-punjab #Punjab #FaridkotPolice #FarmersMeeting #FarmerLeaderJagjitDallewal #VaranasiLiveNews
