Ambala News: पीएमओ ने नागरिक अस्पताल में बैठे एमआर को लौटाया
अंबाला। नागरिक अस्पताल कैंट में वीरवार को कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू बेरी ने निरीक्षण ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। सुबह करीब 10 बजे सीएमओ डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी में पहुंची तो मरीजों के बैठने की जगह बेहद कम मिली व बलगम की जांच का जो काउंटर था वो महज एक ही मिला। ऐसे में काउंटर व सीटिंग प्लान को बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ओपीडी की दूसरी मंजिल पर पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल की नजर कुर्सियों पर बैठे दो निजी कंपनियों के एमआर पर पड़ी। जब कारण पूछा गया तो एमआर ने बताया कि वह किसी से मिलने आए है। ऐसे में पीएमओ ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। बोली कि उनका यहां पर कोई काम ही नहीं है। हालांकि इन एमआर पर सीएमओ को नजर नहीं पड़ी। निरीक्षण के दौरान डॉ. रेनू इमरजेंसी वार्ड में पहुंची तो उन्हें मरीजों की संख्या के मुकाबले महज एक डॉक्टर मिला। जबकि डॉक्टरों की संख्या ज्यादा होनी चाहिए। ऐसे में पीएमओ को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। करीब डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण में सीएमओ ने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी में एक बंद कमरे को भी टेस्ट की जांच के लिए बोला गया। लैब में आने वाले उपकरणों पर भी चर्चा की। सफाई व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता की जांच की। संवाद
#PMOSendsBackMRPostedAtCivilHospital #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 02:59 IST
Ambala News: पीएमओ ने नागरिक अस्पताल में बैठे एमआर को लौटाया #PMOSendsBackMRPostedAtCivilHospital #VaranasiLiveNews
