पीएमजीएसवाई चरण चार : ठेकेदारों ने किया खेल, हिमाचल में 49 सड़कों के टेंडर रद्द

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 में हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित 49 सड़कों के टेंडर रद्द कर दिए गए हैं। विभागीय जांच में सामने आया है कि कई ठेकेदारों ने निर्धारित शर्तों को पूरा किए बिना ही टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया। इसके अलावा कई आवेदनों में आवश्यक दस्तावेज अधूरे पाए गए, जबकि कुछ टेंडरों में तकनीकी खामियां भी सामने आई हैं। इस कारण विभाग को इन टेंडरों को निरस्त करने का निर्णय लेना पड़ा है। पीएमजीएसवाई चरण-4 में प्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क प्रदान करने के लिए नई सड़कों का निर्माण किया जाना है।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #PmgsyPhaseIv #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 22:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पीएमजीएसवाई चरण चार : ठेकेदारों ने किया खेल, हिमाचल में 49 सड़कों के टेंडर रद्द #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #PmgsyPhaseIv #VaranasiLiveNews