PM Punjab Visit: हाई अलर्ट पर जालंधर, कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी; डीजीपी गौरव यादव ने संभाली कमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जालंधर दौरे से पहले पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। प्रधानमंत्री पुनर्निर्मित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। पंजाब पुलिस ने रेलवे स्टेशन, कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। डीजीपी गौरव यादव स्वयं जालंधर पहुंचे और कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उनके साथ पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह सहित कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के रूट, रेलवे स्टेशन और कार्यक्रम स्थल पर चप्पे-चप्पे की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विभिन्न जिलों से एसएसपी रैंक के अधिकारियों को भी सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया गया है।
#CityStates #Jalandhar #PmPunjabVisit #JalandharCanttRailwayStation #DgpGauravYadav #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 10:55 IST
PM Punjab Visit: हाई अलर्ट पर जालंधर, कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी; डीजीपी गौरव यादव ने संभाली कमान #CityStates #Jalandhar #PmPunjabVisit #JalandharCanttRailwayStation #DgpGauravYadav #VaranasiLiveNews
