पीएम का ताशकंद दौरा LIVE: उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों के दौरे के पहले चरण में उज्बेकिस्तान के ताशकंद पहुंचे हैं। यहां वे राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी द्विपक्षीय बैठकों के अलावा प्रवासी भारतीय लोगों के साथ संवाद भी करेंगे। भारतवंशियों के बीच पीएम मोदी के आगमन को लेकर विशेष उत्साह का माहौल देखा गया। एक होटल में भारतीय लोगों के बीच पहुंचे पीएम मोदी के स्वागत में लोगों ने नारेबाजी की। हाथों में तिरंगा थामे भारतवंशी पीएम मोदी के साथ मुलाकात को लेकर जोश से लबरेज दिखे। पीएम मोदी ने भी किसी को निराश नहीं किया। युवाओं से मुलाकात के अलावा वे ताशकंद में मौजूद बच्चों को भी दुलारते दिखे। ये भी पढ़ें-ताशकंद में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री ने यांगी उज्बेकिस्तान पार्क में अर्पित की पुष्पांजलि, राष्ट्रपति भी रहे साथ

#World #International #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 29, 2026, 23:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



पीएम का ताशकंद दौरा LIVE: उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग #World #International #VaranasiLiveNews