पंजाब में पीएम मोदी: आप-कांग्रेस पर जमकर बरसे, जालंधर से किया 5470 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन
पीएम मोदी ने जालंधर दौरे पर 5470 करोड़ की रेल व सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने यहां से 75 अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा हमारी सरकार पंजाब में नहीं है लेकिन फिर भी हम राज्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी पीएम मोदी ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेव, अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन, करतौली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन सेवा, दौलतपुर चौक-करतौल पंजाब न्यू रेल लाइन का शुभारंभ किया। ये सेवाएं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क को मजबूत करेंगी। कांग्रेस पर बोला हमला पीएम मोदी मंच पर हरी पगड़ी में नजर आए। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि रेलवे का जो कायाकल्प अब हुआ है। यह काम पुरानी सरकारों में हो जाना चाहिए था लेकिन पुरानी सरकारों की प्राथमिकता में ये काम ही नहीं था। उन्होंने कहा पंजाब कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई चल रही है।
#CityStates #Chandigarh-punjab #Jalandhar #PmModiPunjabVisit #NarendraModiLatestNews #PmModiSpeechToday #PmModiLaunchedDevelopmentProjects #PmModiInPunjabToday #ChandigarhNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 17, 2026, 18:23 IST
पंजाब में पीएम मोदी: आप-कांग्रेस पर जमकर बरसे, जालंधर से किया 5470 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन #CityStates #Chandigarh-punjab #Jalandhar #PmModiPunjabVisit #NarendraModiLatestNews #PmModiSpeechToday #PmModiLaunchedDevelopmentProjects #PmModiInPunjabToday #ChandigarhNews #VaranasiLiveNews
