PM मोदी का पंजाब-हरियाणा दौरा: देश को सौंपेंगे पहली हाइड्रोजन ट्रेन, वंदे भारत स्लीपर को भी दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच रेल संपर्क को नई मजबूती मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृतसर (छेहरटा) से वाराणसी के बीच चलने वाली संत रविदास वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके शुरू होने से दोनों धार्मिक शहरों के बीच यात्रा पहले से अधिक तेज और सुविधाजनक होगी। रेलवे के अनुसार यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है। इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन होगा। ट्रेन जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ और वाराणसी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन श्री हरिमंदिर साहिब, श्री काशी विश्वनाथ धाम और संत रविदास से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगी। साथ ही व्यापारियों और छात्रों को भी तेज रात्रिकालीन रेल सेवा का विकल्प मिलेगा। ट्रेन में आधुनिक वातानुकूलित स्लीपर कोच, सीसीटीवी निगरानी, यात्री सूचना प्रणाली, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और आरामदायक बर्थ जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

#CityStates #Chandigarh-punjab #HydrogenTrainInauguration #PmModiPunjabVisit #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 22:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




PM मोदी का पंजाब-हरियाणा दौरा: देश को सौंपेंगे पहली हाइड्रोजन ट्रेन, वंदे भारत स्लीपर को भी दिखाएंगे हरी झंडी #CityStates #Chandigarh-punjab #HydrogenTrainInauguration #PmModiPunjabVisit #VaranasiLiveNews