काशी में पीएम मोदी: आज नमोघाट की जल, थल और नभ से होगी निगहबानी, राज्यपाल और दोनों डिप्टी सीएम भी आएंगे; अलर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 अक्तूबर को काशी आगमन पर सुरक्षा तगड़ी है। पांच स्तरीय सुरक्षा में घेरे में प्रधानमंत्री होंगे। नमो घाट पर एयरशो के दौरान जल, थल और नभ से प्रधानमंत्री की निगहबानी होगी। नमो घाट समेत अन्य आसपास के घाटों पर गंगा में पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जल पुलिस के गोताखोर तैनात होंगे। सेना के हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जाएगी। एसपीजी ने शनिवार को ग्रैंड रिहर्सल कर सुरक्षा तैयारियों को परखा। पुलिस लाइन से सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री नमो घाट जाएंगे। इस लिहाज से पुलिस लाइन से लेकर नमो घाट तक जगह-जगह बैरिकेडिंग और खुले कट बंद कराए गए। हर तिराहे, चौराहे पर सशस्त्र पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलिकॉप्टर से मिर्जामुराद में खोचवां अरविंद टेक्सटाइल मिल के उद्घाटन में शामिल होंगे। वह मिर्जामुराद से पुलिस लाइन हेलिपैड पर पहुंचेंगे और पुलिस लाइन से सुबह वह नमो घाट एयरशो में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।
#CityStates #Varanasi #NarendraModi #PmModiVaranasiVisit #KashiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 06:23 IST
काशी में पीएम मोदी: आज नमोघाट की जल, थल और नभ से होगी निगहबानी, राज्यपाल और दोनों डिप्टी सीएम भी आएंगे; अलर्ट #CityStates #Varanasi #NarendraModi #PmModiVaranasiVisit #KashiNews #VaranasiLiveNews
