हिमाचल: बल्क ड्रग पार्क के निर्माण में देरी पर पीएम मोदी नाराज, 30 दिन में भूमि हस्तांतरण के निर्देश

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क के निर्माण में देरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रदेश सरकार को 30 दिन में भूमि हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित उच्च स्तरीय ऑनलाइन बैठक में प्रधानमंत्री ने हिमाचल समेत अन्य राज्यों में स्थापित किए जा रहे बल्क ड्रग पार्कों की धीमी रफ्तार पर सवाल उठाए। प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क का मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है, लेकिन मौजूदा स्थिति में परियोजना के 2028 तक खिंचने के आसार हैं।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #PmModi #BulkDrugPark #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 21:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हिमाचल: बल्क ड्रग पार्क के निर्माण में देरी पर पीएम मोदी नाराज, 30 दिन में भूमि हस्तांतरण के निर्देश #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #PmModi #BulkDrugPark #VaranasiLiveNews