बंगलूरू: कर्नाटक के जिलेटिन मिलने की जांच करेगी NIA, पीएम के सभा स्थल के नजदीक मिली थी संदिग्ध सामग्री

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को कहा कि बंगलूरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के रास्ते में जिलेटिन की छड़ें मिलने के मामले की जांच अगर एनआईए (NIA) करना चाहती है, तो राज्य सरकार इसके लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से ठीक दो घंटे पहले पुलिस ने ये छड़ें बरामद कर ली थीं, जो सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ी सफलता है। यह घटना रविवार की है जब प्रधानमंत्री मोदी कनकपुरा रोड स्थित आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने बंगलूरू आए थे। उनके काफिले के गुजरने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध पैकेट मिला जिसमें दो जिलेटिन की छड़ें थीं। इस खबर से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था। जिस जगह से यह सामग्री बरामद की गई, वह जगह प्रधानमंत्री की सभा स्थल से महज तीन किलोमीटर दूर थी। गृह मंत्री ने जानकारी दी कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उस पर आरोप है कि उसने फोन करके आर्ट ऑफ लिविंग और एचएएल (HAL) एयरपोर्ट के पास बम धमाके करने की धमकी दी थी। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। राज्य पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच के लिए 50 कर्मियों की एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है, जिसमें चार इंस्पेक्टर शामिल हैं। कग्गलीपुरा पुलिस स्टेशन में विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ये भी पढ़ें:PM Modi Bengaluru Visit: बंगलूरू में पीएम के कार्यक्रम से पहले संदिग्ध सामग्री बरामद; कर्नाटक में हाई अलर्ट मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि जिलेटिन की छड़ें वहां किसने रखीं और इसके पीछे क्या मकसद था। एनआईए की एक टीम ने भी इस घटना की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, इस घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा नेता और पूर्व मंत्री बी श्रीरामुलु ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक गंभीर चूक बताया है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्रधानमंत्री को उचित सुरक्षा देने में विफल रही है। श्रीरामुलु ने यह सवाल भी उठाया कि प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले 100 इंस्पेक्टरों का तबादला क्यों किया गया। उन्होंने इस पूरे मामले की एनआईए से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। अन्य वीडियो-

#IndiaNews #National #Karnataka #BengaluruSecurityAlert #PmModiSecurity #GelatinSticksCase #NiaInvestigation #SitProbe #KanakapuraRoad #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 11:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बंगलूरू: कर्नाटक के जिलेटिन मिलने की जांच करेगी NIA, पीएम के सभा स्थल के नजदीक मिली थी संदिग्ध सामग्री #IndiaNews #National #Karnataka #BengaluruSecurityAlert #PmModiSecurity #GelatinSticksCase #NiaInvestigation #SitProbe #KanakapuraRoad #VaranasiLiveNews