पीएम मोदी के असम दौरे की तैयारी: डिब्रूगढ़ में तैयार किया गया रनवे, वायुसेना ने आपात लैंडिंग का अभ्यास किया
असम में इस साल विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रचार और कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए राज्य दौरा करने वाले हैं। डिब्रूगढ़ जिले में इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) तैयार कराई गई है। प्रधानमंत्री का विमान इसी जिले में उतरेगा। पीएम मोदी के विमान की लैंडिंग से पहले इस रनवे पर भारतीय वायुसेना के विमान की सुरक्षित और सफल लैंडिंग कराई गई है। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने मोरन में बनाए गए इस रनवे की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए मेगा एयर शो का आयोजन भी किया। खबर अपडेट की जा रही है
#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 06:31 IST
पीएम मोदी के असम दौरे की तैयारी: डिब्रूगढ़ में तैयार किया गया रनवे, वायुसेना ने आपात लैंडिंग का अभ्यास किया #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
