पीएम किसान सम्मान निधि: 24वीं किस्त जारी, वाराणसी में 2.11 लाख किसानों के खातों में भेजे गए 42 करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार को जारी की गई है। इसके तहत जिले के 2,11,112 किसानों को कुल 42 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि उनके खातों में भेजी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस पर ऑनलाइन देशभर के किसानों के खाते में इस निधि की राशि उनके खातों में भेजी। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के आठों ब्लॉक सभागार में हुआ। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर के साथ ही सभी किसान समृद्धि केंद्रों और उर्वरक क्रय केंद्रों पर भी दिखाया गया। जिले में 25 हजार से ज्यादा किसानों ने कार्यक्रम देखा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह पटेल, कृषि विभाग के संयुक्त कृषि निदेशक (नोडल कार्यबल अधिकारी) सुरेंद्र चंद्र चौधरी, संयुक्त कृषि निदेशक शैलेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य आदि रहे। कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर के अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
#CityStates #Varanasi #PmKisanSammanNidhi #VaranasiNews #PmKisanYojana #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 15:11 IST
पीएम किसान सम्मान निधि: 24वीं किस्त जारी, वाराणसी में 2.11 लाख किसानों के खातों में भेजे गए 42 करोड़ रुपये #CityStates #Varanasi #PmKisanSammanNidhi #VaranasiNews #PmKisanYojana #VaranasiLiveNews
