Solan: कार से पिस्टल और देसी कट्टा बरामद, 11 कारतूस भी मिले, चालक गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की बद्दी पुलिस के स्पेशल सेल एक्स ने नालागढ़ के रेडू पंचायत के भटोली गांव के एक व्यक्ति की कार से एक पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद किया है। कार से कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पिस्टल, कट्टा व कारतूस कब्जे में लेने के बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया। जानकारी के अनुसार बद्दी के पुलिस के स्पेशल सेल एक्स के प्रभारी इंद्र के नेतृत्व में पुलिस ने रेडू पंचायत के भटोली गांव में सतीश कुमार पुत्र हरिराम के घर पर दबिश दी।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Solan #SolanNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 18:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Solan: कार से पिस्टल और देसी कट्टा बरामद, 11 कारतूस भी मिले, चालक गिरफ्तार #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Solan #SolanNews #VaranasiLiveNews