Meerut News: भूनी में पाइपलाइन टूटी, सड़क पर बहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी सरूरपुर। गांव भूनी में मुख्य मार्ग पर स्थित तालाब के पास पेयजल पाइपलाइन टूटने से बीते कई दिनों से पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। इससे न केवल पेयजल की बर्बादी हो रही है बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार, पाइपलाइन टूटने से सड़क पर कीचड़ फैल गया है। इससे फिसलन बढ़ गई है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वहीं गर्मी के मौसम में एक ओर जहां लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस तरह पानी का बहना लोगों में रोष पैदा कर रहा है।ग्रामीण राशिद, प्रमोद, विकास आदि ने बताया कि पिछले कई दिनों से पाइपलाइन टूटी हुई है लेकिन अब तक किसी ने इसे ठीक करने की जहमत नहीं उठाई। कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पानी की बर्बादी के साथ-साथ गांव की मुख्य सड़क खराब हो रही है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। ग्रामीणों ने जल्द पाइपलाइन ठीक करने की मांग की है। ग्राम प्रधान टिंकू गोस्वामी का कहना है कि गांव में पानी की आपूर्ति जल निगम द्वारा की जा रही है। पाइपलाइन और टंकी की देखरेख जिम्मेदारी जल निगम के पास है। जल निगम के अधिकारियों को लिखित में अवगत कराया गया है। जल्दी समस्या का समाधान करने की बात कही गई है।
#PipelineBrokeInBhuni #WaterFlowedOnTheRoad #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 19:12 IST
Meerut News: भूनी में पाइपलाइन टूटी, सड़क पर बहा पानी #PipelineBrokeInBhuni #WaterFlowedOnTheRoad #VaranasiLiveNews
