Uttarkashi News: जोशियाड़ा बैराज के समीप सड़क पर लगे हैं गंदगी के ढेर
उत्तरकाशी। मनेरी भाली द्वितीय जल विद्युत परियोजना के जोशियाड़ा बैराज और निगम कार्यालय से गुजरने वाली सड़क के किनारों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। घरों से निकलने वाला कचरा खुले में ही सड़क के किनारे फेंका जा रहा है जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।जोशियाड़ा जल विद्युत निगम कार्यालय और बैराज को जाने वाली सड़क के किनारों पर पिछले कई दिनों से घरों का कूड़ा पड़ा है। गर्मी बढ़ने पर कूड़ा दुर्गंध का कारण बन रहा है। राहगीरों को वहां से गुजरते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं हो रही है जिससे सड़क किनारों पर कूड़े का ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने कहा कि नगर में नियमित सफाई हो रही है। अगर कहीं पर परेशानी हो रही है। तो उसे जल्द ही ठीक किया जाएगा। संवाद
#PilesOfGarbageLieOnTheRoadNearTheJoshiyaraBarrage. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 17:22 IST
Uttarkashi News: जोशियाड़ा बैराज के समीप सड़क पर लगे हैं गंदगी के ढेर #PilesOfGarbageLieOnTheRoadNearTheJoshiyaraBarrage. #VaranasiLiveNews
