Phulera Dooj 2026: फुलेरा दूज आज, जानें पूजा सामग्री और मंत्र की पूरी जानकारी
Phulera Dooj Pujan Samagri: हिंदू पंचांग में फाल्गुन मास को बेहद पवित्र और उत्सवों से भरा माना गया है। इसी महीने में रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है, जिसकी तैयारियां पहले ही शुरू हो जाती हैं। होली से पूर्व शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पर्व आता है। वर्ष 2026 में यह शुभ दिन 19 फरवरी, गुरुवार को पड़ेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह तिथि अत्यंत मंगलकारी होती है और इस दिन किसी भी शुभ कार्य के लिए अलग से मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं मानी जाती। Shani Budh Yuti 2026:कई वर्षों बाद शनि-बुध की युति, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन फुलेरा दूज विशेष रूप से भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के प्रेम उत्सव के रूप में मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी दिन से ब्रज में होली के रंगों की शुरुआत हो जाती है और मंदिरों में फूलों की होली खेली जाती है। इस पावन अवसर पर विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं फुलेरा दूज की पूजन सामग्री, पूजा विधि और शुभ मंत्रों के बारे में। Holashtak 2026:होलाष्टक में इन 6 राशि वालों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
#Festivals #PhuleraDooj #PhuleraDooj2026 #RadhaKrishnaFestival #PhuleraDoojPujaRituals #MantrasForPhuleraDooj #AuspiciousHinduFestival #LordKrishnaRadhaLoveStory #HoliCelebrationInBraj #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 19, 2026, 00:36 IST
Phulera Dooj 2026: फुलेरा दूज आज, जानें पूजा सामग्री और मंत्र की पूरी जानकारी #Festivals #PhuleraDooj #PhuleraDooj2026 #RadhaKrishnaFestival #PhuleraDoojPujaRituals #MantrasForPhuleraDooj #AuspiciousHinduFestival #LordKrishnaRadhaLoveStory #HoliCelebrationInBraj #VaranasiLiveNews
