Noida News: डीबीटी से खरीदी यूनिफॉर्म में बच्चों की फोटो प्रेरणा पोर्टल पर करनी होगी अपलोड

- बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को दिए निर्देश, एक सप्ताह में पूरा करना होगा कामग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से भेजी गई धनराशि से यूनिफॉर्म और अन्य जरूरी सामग्री खरीदने की प्रक्रिया का सत्यापन शुरू हो गया है। इसके लिए अब बच्चों की नई यूनिफॉर्म में फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। बीएसए ने सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को एक सप्ताह के भीतर यह कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि अभिभावकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि भेजी जाती है। पोर्टल पर फोटो अपलोड होने से बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध होने की स्थिति का सत्यापन किया जा सकेगा। निर्धारित समयसीमा के भीतर काम पूरा करने के लिए स्कूल स्तर पर विशेष अभियान चलाने को कहा गया हैफोटो अपलोड करने की प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। निर्धारित समय में कार्य पूरा नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। ब्यूरो

#PhotosOfChildrenInUniformsPurchasedViaDBTMustBeUploadedToThePrernaPortal. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 19:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: डीबीटी से खरीदी यूनिफॉर्म में बच्चों की फोटो प्रेरणा पोर्टल पर करनी होगी अपलोड #PhotosOfChildrenInUniformsPurchasedViaDBTMustBeUploadedToThePrernaPortal. #VaranasiLiveNews