Chamoli News: फोटो- पीपलकोटी में पार्किंग और आईटीआई भवन की मांग उठाई

पीपलकोटी। भाजपा प्रदेश सह संयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ एवं बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल साह ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात कर चमोली जिले की समस्याएं उठाईं। उन्होंने पीपलकोटी में पार्किंग निर्माण, विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, आईटीआई भवन निर्माण और राज्य आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की।अतुल साह ने पीपलकोटी की पेयजल योजना के लिए धनराशि उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीपलकोटी चारधाम यात्रा मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही को देखते हुए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है।उन्होंने सेलडाला ग्राउंड के विकास के लिए जिला योजना से धनराशि उपलब्ध कराने और पशुपालकों की सुविधा के लिए पशु चिकित्सालय भवन निर्माण की मांग भी रखी। साथ ही पात्र राज्य आंदोलनकारियों को नियमानुसार प्रमाणपत्र जारी करने का अनुरोध किया।

#Photo-DemandRaisedForParkingAndITIBuildingInPipalkoti #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 17:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: फोटो- पीपलकोटी में पार्किंग और आईटीआई भवन की मांग उठाई #Photo-DemandRaisedForParkingAndITIBuildingInPipalkoti #VaranasiLiveNews